Ballia : विधायक ने की सामुदायिक शौचालय का भूमि पूजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240130-WA0041.jpg)
बांसडीह (बलिया)। स्थानीय तहसील परिसर में सामुदायिक शौचालय का भूमि पूजन पूरे विधि-विधान से मंगलवार की शाम क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने किया। वर्तमान समय में तहसील परिसर में तहसील क्षेत्र से आने वाले फरियादियों तथा अन्य लोगों तथा आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिसको देखते हुये विधायक केतकी सिंह ने संज्ञान लेते हुए सामुदायिक शौचालय का भूमि पूजन किया। आयोजित संबोधन में विधायक ने कहा कि देश और प्रदेश में चल रही मोदी और योगी की सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। यह सरकार आम जनता के लिये पूरी तरह समर्पित है। विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि बांसडीह विधानसभा में आने वाले समय में कई बड़े विकास कार्य देखने को मिलेंगे और यह विधानसभा एक नजीर साबित होगा। आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बांसडीह राजेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, अभिषेक आनंद सिन्हा, राजेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, रामजी सिंह, गुड्डू सिंह, दिनेश तिवारी, राजू दूबे, अभिषेक मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, शिवम गुप्ता, अवनीश मिश्रा, चंदन गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)