Ballia : बंदर ने युवक पर किया हमला, घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/4.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के सिवानकला गांव में एक बंदर ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सिवानकला गांव निवासी राहुल यादव (22) वर्ष पुत्र राजेंद्र यादव शनिवार को खेत जोत कर ट्रैक्टर से घर जा रहा था। अभी वह गांव में पहुंचा ही था की एक बंदर अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे राहुल बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां उसके पैर में आधा दर्जन से अधिक टांके लगाए गए। उधर बंदर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी वह बन्दर आधा दर्जन से भी अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)