
बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को बैरिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां एपीसोड सुना। इस अवसर पर पूर्व सांसद भरत सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उक्त नेताओं के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात को पूरी तत्परता से सुनी। मन की बात कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत भाजपा सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव 2023 को आम चुनाव 2024 का सेमीफाइनल बतलाते हुए कार्यकर्ताओं को बलिया जनपद के सभी नगर निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व सभासद पद के उम्मीदवारों को विजयश्री दिलाने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया।


इस क्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस के बेहतरी के लिए कराए गए विकास कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया और कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की बातों को भी सुना वहीं सुझाव भी दिया। भाजपा के पूर्व सांसद भरत सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा की डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। हम सब पूरा जोर लगा कर स्थानीय नगर निकाय चुनाव में पूरी तन्मयता से आम चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर लड़ा जाए। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, बैरिया मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, शिव कुमार वर्मा मंटन के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
