Ballia : बलिया में मर्डर: सो रहे अधेड़ की बदमाशों ने की धारदार हथियार से हत्या
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-13.jpeg)
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा बाजार स्थित घर के अहाते में सो रहे एक 55 वर्षीय अधेड़ की बदमाशों ने गुरूवार की रात धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी। जानकारी के अनुसार भीमपुरा गांव निवासी विनोद सिंह 55 वर्ष की मकान भीमपुरा बाजार में है।
गुरुवार की रात वे घर के अहाते में सो रहे थे। रात में बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से विनोद की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। शुक्रवार को जब मकान में स्थित दुकानदार ने अपनी दुकान खोलने पहुंचे और मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया तो वहां मकान मालिक का खून से लथपथ शव देख दुकानदार घबरा गया। वह बाहर आकर सबको सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उनके गर्दन पर चाकू से गोदे जाने का निशान है। मृतक का शरीर चारपाई से गिरकर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र की सनसनी फैल गयी और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)