Ballia : पुलिस के जवानों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर बजाया गया राष्ट्रीय धुन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/12-ball-ph-18.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/12-ball-ph-18-461x1024.jpg)
देश भक्ति से ओत-प्रोत हुआ वातावरण
आमजन में देश प्रेम की भावना को किया गया जागृत
बलिया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में रिजर्व पुलिस लाईन सहित समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस के जवानों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर किया गया तिरंगा रूट मार्च। भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में 12 अगस्त को लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने व राष्ट्र के हर घर में राष्ट्र ध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन सहित समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्त राजपत्रित अधिकारीगण सहित भारी संख्या में पुलिस के जवानों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर सार्वजनिक मार्गों भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। जवानों द्वारा किए जा रहे रूट मार्च के दौरान बज रहे देशभक्ति गीतों से सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्र प्रेम में ओत-प्रोत हो गया। पुलिस बैंड पार्टी द्वारा बलिया शहर के बस स्टैण्ड, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए शहर के अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय धुन बजाकर लोगों में देश प्रेम की भावना का जागरण किया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)