Ballia : नितिन गडकरी ने बिछाई देश में सड़कों की जाल : दयाशंकर सिंह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/26-ball-ph-19.jpg)
रोशन जायसवाल
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/26-ball-ph-19.jpg)
बलिया। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारत सरकार के केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री ने पूरे देश में सड़कों का जला बिछाया है और ये हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि केन्द्र में परिवहन मंत्री के रूप में नितिन गडकरी ने जो ऐतिहासिक कार्य किये है। ऐसे कुशल नेतृत्व वाले व्यक्ति के साथ मुझे भी प्रदेश के परिवहन मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। बलिया नगर विधानसभा विकास से सम्बन्धित पत्र केन्द्रीय मंत्री को दिया तो मंत्री ने बहुत जल्द सभी कार्य कराने का मुझे आश्वासन दिया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/26-a-668x1024.jpg)
मेरे द्वारा विधानसभा चुनाव में बलिया की जनता से यह वादा था कि बलिया को जाम से मुक्ति दिलायेंगे जो आज नरेन्द्र मोदी के आर्शीवाद, योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा से, नितिन गडकरी के सहयोग से पूरा हुआ है। बलिय नगर विधानसभा की जनता ने जो आर्शीवाद दिया है मैं आजीवन ऋणी रहंूगा। मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है बलिया नगर विधानसभा का विकास कराना।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)