Ballia : अब आजमगढ़ से नहीं सलेमपुर से लड़ेंगे भीम राजभर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/salempur-1.jpeg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। बहुजन समाज पार्टी ने सलेमपुर सीट से सपा के राजभर चेहरे के सामने बसपा ने भी अपना उम्मीदवार राजभर बिरादरी से उतार दिया है। इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है। चर्चा यह हो रही है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को मैदान में उतारा था।
अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को मैदान में उतारा है। ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि जब समाजवादी पार्टी ने राजभर चेहरे को मैदान में उतार दिया है तो फिर बसपा ने राजभर पर ही क्यों भरोसा जताया। इस बारे में कुछ लोगों ने बताया कि बसपा की मंशा साफ है कि वह जीतने के लिये नहीं बल्कि सपा उम्मीदवार को हराने के लिये अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)