Ballia : पुरातन छात्रों ने प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर के बच्चों को दी यह सौगात
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/1-7.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर के पुरातन छात्र नितीश यादव व विशाल यादव (विशु) ने अपने जन्मदिवस पर विद्यालय के छात्रों के लिए नेट और बालीबाल विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह को प्रदान किया। पुरातन छात्र विशाल व नीतीश ने कहा कि जिस समय हम सब यहां पढ़ते थे उस समय और अब में विद्यालय में काफी बदलाव आ गया है। हम अब गर्व से कहते है कि हमने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांधीनगर से प्राप्त किया है। इस अवसर पर छात्र नेता अंकित प्रकाश यादव ने कहा हम सभी पुरातन छात्रों ने
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/2-2-1024x456.jpg)
संकल्प लिया है कि प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर को जनपद बलिया का सबसे खूबसूरत विद्यालय बनायेगे जहां छात्रों हेतु सभी सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बेरूआरबारी ने कहा खेल कूद से बच्चो के शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। पुरातन छात्रों का यह प्रयास सरहनीय है। प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा की समाज और नौजवानों के साथ मिलने से विद्यालय बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बेरूआरबारी वीरेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक चंदेश्वर पांडेय, सहायक अध्यापक गौरव कुमार सिंह, रेखा शुक्ला, नसीम खान, धीरेंद्र प्रताप यादव, मुन्नी देवी उपस्थित रही।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)