Ballia : अवैध शस्त्र की तस्करी करने वाला एक गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-26.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-26-1024x768.jpg)
सात पिस्टल, पांच मैगजीन बरामद
बलिया। एसओजी व नरही पुलिस टीम ने 5 वर्ष से अवैध शस्त्र की तस्करी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 7 अवैध शस्त्र बरामद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर अब तक अबतक लगभग 200 से अधिक अवैध शस्त्रों की सप्लाई कर चुका है। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण में एसओजी टीम व थाना नरही पुलिस को सफलता मिली है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-11.jpg)
थानाध्यक्ष नरही पन्नेलाल मय हमराह कांस्टेबल प्रशांत सिंह, रितेश मिश्र व चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह उपनिरीक्षक उमापति गिरी मय हमराह कांस्टेबल पंकज यादव तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना क्षेत्र नरही में भ्रमणशील ै.एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय यादव मय हमराह विक्रान्त कुमार, लवकेश पाठक, कृष्ण कुमार सिंह, रोहित कुमार, राकेश कुमार यादव’, का0 अर्जुन यादव, का0 विनोद रघुवंशी, का0 विकास सिंह, का0 श्याम कुमार द्वारा थाना नरही पुलिस के साथ अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिये गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर गाजीपुर बलिया बार्डर के पास अपने थाना क्षेत्र में बार्डर से लगभग 200 मीटर पहले सड़क के किनारे चेकिंग कर गाजीपुर की तरफ से आ रहे मोटर सायकिल सवार एक व्यक्ति को एक पिठ्ठु बैग के साथ पकड़ा गया। बैग में काफी मात्रा में अवैध पिस्टल, मैंगजीन आदि बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम हसन पुत्र स्व0 मोहम्मद आलम निवासी हबीब नगर थाना हुसैनगंज जिला सिवान राज्य बिहार बताया। बैग से 7 पिस्टल व 5 अदद मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं पांच वर्षों से यह धन्धा कर रहा हूं और अब तक काफी मात्रा में लगभग 200 से अधिक अवैध पिस्टल सप्लाई कर चुका हूं, मैं बिहार से पिस्टल लाकर अन्य जिलो में ऊंचे दामो पर बेचते हूं। मैं सन 2018 में अपने थाने हुसैनगंज जिला सिवान राज्य बिहार से जेल भी जा चुका हूं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)