Ballia : बुजुर्ग के थैले से उच्चकों ने उड़ाए एक लाख रुपए
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220817-WA0021.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220817-WA0021.jpg)
रसड़ा। कस्बा के भारतीय स्टेट बैंक में बुधवार के दिन एक बुजुर्ग के थैले से उच्चकों ने उड़ाए एक लाख रुपए नगद। पीड़िता ने अज्ञात उच्चकांे के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन में जुट गई। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र सिसवार खुर्द गांव निवासी शिववचन बुद्धवार के दिन मुख्य शाखा भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर अपने खाते से एक लाख रुपए नगद निकाला और अपने बैग में रख लिया इनके पीछे उचक्के लगे हुए थे, मौका देखते ही उच्चकों ने उनके बैंग को तेज धारदार ब्लेड से काटकर उसमें से एक लाख नगद निकालकर रफ़ूचक्कर हों गये। शिववचन वर्मा अपने पासबुक को प्रिंट कराने में लगे हुए थे। जब खाली हुए तो देखा तो बैंग कटा हुआ है, उसमें का पैसा गायब है इसकी सूचना उन्हें तुरंत बैंक मैनेजर को दिया। शाखा प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज राजकपूर सिंह अपने पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ करने के बाद पता चला कि भारतीय स्टेट बैंक सीसी कैमरा ही खराब पड़ा हुआ। सिटी इंचार्ज राज कपूर सिंह ने पूछने पर बताया कि जिसने भी घटना को अंजाम दिया है उसको बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)