Ballia : लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत ही धान की हो पायी खरीद
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240110-WA0023.jpg)
चितबड़ागांव (बलिया)। मार्केटिंग विभाग के धान क्रय केंद्र पर लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत ही धान की खरीद हो पायी। जानकारी के अनुसार स्थानीय मंडी परिसर में मार्केटिंग विभाग द्वारा खुले सरकारी धान क्रय का लक्ष्य 4 हजार मिट्रिक टन का मिला हुआ था, जिसमें 465 किसानों से 2400 मिट्रिक टन की खरीद आज तक हो पायी है तथा इसमें 400 किसानों का भुगतान भी कर दिया गया है। केंद्र प्रभारी मार्केटिंग इंस्पेक्टर पुणेन्दु प्रवीन द्वारा बताया गया कि जितने किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर जमा किया था सबकी खरीद कर ली गयी है। फिर भी जो किसान अभी भी रजिस्ट्रेशन कराकर आ रहे हैं उनके धान की खरीद कर ली जा रही है, बोरों की कमी नहीं है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)