Ballia : पशु आरोग्य मेला-शिविर का किया गया आयोजन
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/29b-1024x575.jpg)
रेवती। स्थानीय विकास खण्ड के त्रिकालपुर गांव में बुद्धवार को पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला-शिविर का आयोजन किया गया। पशु आरोग्य मेला शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान त्रिकालपुर श्याम बिहारी राजभर द्वारा गौ पूजन, अर्चन करने के बाद किया गया। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मंे ऐसे कैम्प बहुत लाभकारी है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/29c-575x1024.jpg)
मेले में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. के.पी. नरायन ने पशुओं में संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीका लगवाने, विभागीय योजनाओं जैसे गोकुल मिशन, पशुधन बीमा, के.सी.सी. पशु पालन एवं कृत्रिम गर्भाधान की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इस योजना को अपनाकर पशु पालन कर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते है। डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति ने पशु पालक व किसानों को संबोधित करते बिंदुवार टिप्स दिए, जिससे पशु पालन कर कम खर्च में अधिक आय कर सके। शिविर में 190 पशुओं का इलाज कर दवा वितरण किया गया, जिसमंे 105 बड़े पशु व 85 छोटे पशुओं का निःशुल्क चिकित्सा, सामुहिक दवापान, शल्य चिकित्सा, गर्भ परिक्षण, बाँझपन चिकित्सा किया गया। शिविर का संचालन डॉ. के.पी. नरायन द्वारा किया गया। शिविर में हीरालाल, राधेश्याम विश्वकर्मा, अरविंद श्रीवास्तव एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)