Ballia : यात्रियों को मिला सबक, वसूले गये 41,480 रूपये
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/5.jpg)
बलिया। रेलवे विभाग द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बनारस के टिकट जांच स्पेशल स्क्वाड एवं वाराणसी कामर्शियल की रेड टीम द्वारा विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसके अलावा कामायनी एक्सप्रेस में सघन टिकट जाँच की गई। टीम द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 66 यात्रियों को पकड़ा गया। जिनसे जुर्माने के रूप में 41480 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। बलिया स्टेशन पर पहुँचने के बाद टिकट दलाली पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय बलिया रेलवे स्टेशन के यात्री आरक्षण केन्द्र पहुंचे और तत्काल में बन रहे स्लीपर श्रेणी के टिकटों का मिलान किया। इस दौरान उन्होंने तत्काल टिकट बनवाने वाले यात्रियों से पूछताछ की। जिसमें सभी टिकट आवेदक वास्तविक पाये गये। वहीं बलिया स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के अंतर्गत सजावटी सामाग्री के स्टाल, खान-पान स्टॉलों, पूछताछ काउन्टर, यूटीएस काउन्टर, एटीवीएम कियॉस्क, पार्किंग तथा सर्कुलेटिंग एरिया में अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों यथा- प्रतीक्षालय निर्माण, पे एण्ड यूज शौचालय, पैसेंजेर हाल, फ़ास्ट फ़ूड यूनिट, वाटर वेण्डिंग मशीन एवं उपलब्ध अन्य सुख-सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)