Ballia : आसनसोल से नहीं लड़ेंगे पवन, किया इंकार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/c-1.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह ने बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। भाजपा की पहली सूची में पवन सिंह का नाम आसनसोल से था, लेकिन पवन सिंह आसनसोल से क्यों नहीं लड़ना चाहते है यह तो स्वयं पवन सिंह ही जानते है। वहीं पवन सिंह के मैदान छोड़ने से तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी आलाकमान पर जमकर निशाना साधा है। पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं, पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर मुझे आसनसोल से टिकट दिया, लेकिन किसी कारणवश वह चुनाव नहीं लड़ पायेंगे। वहीं तृणमूल कांग्रेस के सचिव और बंगाल के सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दंश कसा है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पवन सिंह के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, ’’यह पश्चिम बंगाल के लोगों की अदम्य भावना और शक्ति है।’’
एक बिहारी के सामने दूसरा बिहारी मैदान छोड़कर हटा
भाजपा की पहली सूची में बंगाल के आसनसोल से फिल्मस्टार पवन सिंह भाजपा के प्रत्याशी घोषित हुए थे अब उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। बिहार के गलियारों में चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि आसनसोल से एक बिहारी पहले से ही सांसद है। फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बड़े नेता के रूप में उनकी अलग पहचान है और उनके सामने बिहार आरा के पवन सिंह कैसे टिक पाते इसलिए वह मैदान छोड़कर हट गये। लेकिन पवन सिंह ने एक्स पर जो पोस्ट किया है उस पर उन्होंने लिखा है कि किसी कारणवश चुनाव मैं नहीं लड़ना चाहत हूं, लेकिन कारण क्या है यह तो पवन सिंह ही जानते है, लेकिन बंगाल में पवन सिंह को जिस तरीके से तृणमूल कांग्रेस ने घेरने का काम किया और सोशल मीडिया पर पवन सिंह के बारे में लिखना शुरू किया शायद यही वजह हो पवन सिंह आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ना चाहते है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)