Ballia : गिल जैसे लोग बचा खुचा कांग्रेस को भी खाने की तैयारी में: शमीम खान
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/01f-1024x877.jpg)
बलिया। कांग्रेस के सांसद जसवीर सिंह गिल द्वारा संसद में दिए गए शादी वाले बयान पर एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शमीम खान ने कांग्रेस को जमकर आडे़ हाथ लिया। मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि हमारे पास शरीयत और संविधान दोनों है, कांग्रेस हमें मशवरा न दें, कांग्रेस नेता का दिमागी संतुलन बिगड़ चुका है, देश को गुमराह करने के बाद अब इनकी टेढ़ी नजर लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों पर है। देश के लोग अपने शादी-विवाह में क्या खाएंगे और कितनों को खिलाएंगे। यह तय करने वाले ये होते कौन हैं, देश में लोकतंत्र है संविधान है सबको अपनी खुशियां और उत्सव मनाने का अधिकार है। इस तरह के बेतुका मांग और बयानबाजी करके कांग्रेस नेताओं ने अपनी संकीर्ण सोच और मानसिकता को दर्शा दिया है। यह लोग जनता को असल मुद्दों से भटकाना चाहते हैं, अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जसबीर गिल जैसे लोग बचा कुचा कांग्रेसी भी खाने की तैयारी में हैं, अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कालिका प्रसाद भी मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)