Ballia : लखनऊ में दिखा बलिया के खिलाड़ियों का जलवा, ऋषभ, पायल को स्वर्ण व रवि ने हासिल किया कांस्य पदक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-16.jpg)
बलिया। उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन के तत्वावधान में 15वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो 13 से 16 जून तक लखनऊ के जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक थे। उक्त चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग के 75 किग्रा भार वर्ग में बलिया के ऋषभ सिंह स्वर्ण पदक और 55 किग्रा भार वर्ग में रवि भूषण को कांस्य पदक तथा बलिका जूनियर वर्ग में 55 किग्रा भार वर्ग में पायल वर्मा स्वर्ण पदक विजेता रहीं।
वहीं विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल 28 से 30 जून तक मुंबई महाराष्ट्र में आयोजित है, उसमें भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों को ई. अरुण सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, पंकज सिंह, डॉ. अरविंद शुक्ला, मिथिलेश श्रीवास्तव, वीरेश दुबे, धनंजय उपाध्याय, असलम वारसी, चंद्रकांत राय, अजीत सिंह, महेंद्र सिंह, कुंदन गुप्ता आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)