Ballia : 15 मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी, हुआ भव्य स्वागत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/07/1-4.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/07/1-4-1024x770.jpg)
बलिया। मेरठ के प्रतापपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कराटे एसोसिएशन बलिया के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड 3 सिल्वर 8 ब्रांच मेडल कुल 15 मेडल जीतकर जनपद बलिया का नाम रोशन किया है। कराटे एसोसिएशन बलिया के महासचिव एलबी रावत ने बताया कि राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जून 2022 को बीके कबड्डी एकेडमी परतापुर मेरठ में किया गया था। कराटे एसोसिएशन बलिया के खिलाड़ी आदित्य वर्मा, इरफान अली, अश्मित पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए -25 – 30 – 40 किलो भार वर्ग में रजत पदक, कांस्य पदक जीते। बालिका वर्ग में 10 वर्ष में आरुषि गौतम ब्रॉज मेडल जीता। 12 वर्ष में राशि – 40 किलो भार वर्ग में ब्रोंज मेडल 11 वर्ष में पलक गुप्ता – 50 किलो भार वर्ग में काता कुमिते मेें 2 गोल्ड 13 वर्ष में श्रीया गुप्ता -45 किलो भार वर्ग काता, कुमिते मेें 1 गोल्ड 1सिल्वर मेडल 14 वर्ष कैडेट हनी सोनी -50 किलो भार वर्ग कुमिते 1गोल्ड मैडल, आदर्श तिवारी -45 किलो भार वर्ग 1ब्रांज मैडल तथा वही सीनियर वर्ग -75 किलो भार वर्ग 1ब्रांज मेडल जीते। अपने गृह जनपद बलिया स्टेशन पर आने पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजीत कुमार पांडे तथा अभिभावकों ने माला पहना कर मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। श्रेया गुप्ता, पलक गुप्ता, हनी सोनी को कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इण्डिया के बैनर तले सितंबर में दिल्ली में ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाले नेशनल गेम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसकी जानकारी कराटे एसोसिएशन बलिया के महासचिव एलबी रावत ने दी। इस अवसर पर सिहान रजनीश चौधरी, डॉ0 कुंवर अरुण सिंह गामा प्रबंधक सनबीम स्कूल, डॉ0 अभिनव नाथ तिवारी, धर्मेंद्र पटेल, प्रमोद सराफ, अमित वर्मा, अनीता गुप्ता, कृष्ण मोहन यादव, संजेश, तिवारी अर्जुन पाण्डेय, वारिश अली आदि मौजूद रहे। इस टीम के कोच कमल यादव, सुशील उपाध्याय, मैनेजर सुमित पाठक रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)