Ballia : पत्नी से विवाद के बाद जान देने जा रहे युवक को पुलिस ने बचाया
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/b-5.jpg)
बलिया। पत्नी से विवाद के बाद जान देने जा रहे पति को उभांव पुलिस ने एक नया जीवन दिया है। घाघरा नदी में छलांग लगाने के लिये खडे युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाने से बचा लिया। पुलिस के इस कार्य की चहुंओर सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2023 की शाम करीब 6 बजे प्रभारी निरीक्षक उभांव के सीयूजी नंबर पर मर्यादपुर से जरिये दूरभाष सूचना मिली कि एक व्यक्ति पत्नी से झगड़ा कर देवरिया गांव घाघरा पुल पर आत्महत्या करने के लिए गया है। प्रभारी निरीक्षक उभांव डीके श्रीवास्तव ने तत्काल जरिये दूरभाष से तुर्तीपार पुल के पास पिकेट ड्यूटी पर तैनात आरक्षीगण को अलर्ट किया। तुर्तीपार पुल के पास पिकेट ड्यूटी पर तैनात आरक्षी उपेंद्र यादव एवं आरक्षी अनिल सिंह थाना उभांव ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति जो आत्महत्या के लिए घाघरा नदी के पुल पर मौजूद था, उसे रोक लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में 25 वर्षीय युवक ने अपना नाम और पता बताया। युवक ने बताया कि पत्नी से झगड़ा होने के कारण वह मानसिक अवसाद में आकर आत्महत्या के लिए आया था। यदि पुलिस द्वारा नहीं पकड़ा गया होता तो नदी में कूदकर आत्महत्या कर लेता। युवक के परिजनों को ग्राम प्रधान के माध्यम से सूचना दी गई। परिजन पहुंचे और उनकी उपस्थिति में युवक को समझा बुझाकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस के इस कार्य की हर ओर सराहना की जा रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)