Ballia : थानाध्यक्ष ने बैंकों का किया औचक निरीक्षण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240129-WA0031.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर थाने के थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने सोमवार को नगर के बैंकों का औचक निरीक्षण कर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। बैंकों के सीसीटीवी कैमरों, सिक्यूरिटी, अलार्म और गार्ड की तैनाती जैसी चीजों को देखा और बैंकों को सुरक्षा के साधन दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने नगर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आदि में प्रवेश किए और लोगों की जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी बैंकों में लगे सिक्यूरिटी अलार्म को बजाकर देखा और सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि बैंक में बिना काम से अगर कोई भी घुसता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई पड़ने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे। मौके पर मौजूद बैंक सुरक्षा में तैनात गार्ड को थानाध्यक्ष ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैंक के गार्ड को उन्होंने समय पर बैंक पहुंचने और बैंक बंद होने पर ही वहां से प्रस्थान करने का निर्देश दिया। बैंक के अगल-बगल व सामने के दुकानों का भी थानाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष ने एटीएम की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम करने, सुरक्षा उपकरणों को समय-समय पर आधुनिक बनाने एवं अपडेट करने की बात शाखा प्रबंधक से की।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)