Ballia : जिला गन्ना अधिकारी बनीं पूनम यादव
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/Screenshot_2022-10-26-06-14-49-62_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/Screenshot_2022-10-26-06-14-49-62_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg)
बेल्थरारोड। नगर पंचायत बेल्थरारोड में वार्ड नं. 3 की निवासिनी पूनम यादव पुत्री आरके यादव ने अपर पीसीएस 2021 बैच की परीक्षा पास कर जिला गन्ना अधिकारी पद के लिए अपना स्थान निश्चित कर लिया है। इस सफलता पर घर परिवार में जश्न का माहौल कायम हो चुका है। इस सफलता का श्रेय पूनम यादव ने अपने माता पिता के अलावे अपने पति मोहित यादव, सास आभा यादव व ससुर आरसी यादव को दिया है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में अपर पीसीएस की परीक्षा पास कर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद पर वर्तमान समय में लखनऊ में तैनात हैं। पूनम यादव की माने तो उन्होने केन्द्रीय विद्यालय सारनी (मप्र) में 10वीं तथा 12वीं की शिक्षा प्राप्त की है। जवाहर लाल नेहरु विश्व विद्यालय जबलपुर से बीएससी तथा एमएससी एजी की शिक्षा, राहुरी, पूणे (महाराष्ट्र) से प्राप्त की है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)