Ballia : सेंट जेवियर्स में वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी, डीएम व एसपी होंगे शामिल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-11.jpeg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ स्कूल का एनुअल फंक्शन का आयोजन तीन फरवरी को दोपहर तीन बजे किया गया है। इसमें जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा शामिल होंगे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/2-1.jpeg)
इसके साथ ही पद्मश्री से सम्मानित आनंद कुमार भी वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। यह जानकारी स्कूल के प्रबंध निदेशक डा. अभिनव तिवारी ने दी। गौरतलब हो कि सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा का शुभारंभ वर्ष 2003 में देश के उपराष्ट्रपति भैरव सिंह शेखावत ने किया था। उस समय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी भी शामिल हुए थे। विद्यालय के चेयरमैन एसबीएन तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया था। अब इस समय स्कूल की पूरी जिम्मेदारी डा. अभिनव नाथ तिवारी देख रहे है। विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव में बेहतर लाइट, साउंड, बैठने सहित अन्य व्यवस्था बेहतर की गयी है। इसका अवलोकन शुक्रवार को डा. अभिनव नाथ तिवारी ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)