Ballia : बसपा को छोड़ भाजपा में जाने की तैयारी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/f-1.jpg)
संगीता आजाद के साथ उनके पति अरिमर्दन भी छोड़ सकते है बसपा का साथ
रोशन जायसवाल
आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा क्षेत्र से बसपा सांसद संगीता आजाद के बसपा छोड़ भाजपा में जाने की चर्चा जोर-शोर से है। कयास यह लगाया जा रहा है कि वह बहुत जल्द भाजपा में शामिल होंगी। इस दिशा में उनके कदम न आगे बढ़ चुके बल्कि घोषणा भी बहुत जल्द होने वाली है। माना जा रहा है कि केन्द्रिय नेतृत्व से हरी झण्डी मिलने से इसी माह वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकती है। संगीता के ससुर गांधी आजाद सियासत में एक बड़ा नाम रहा है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/g.jpg)
वह बसपा के संस्थापक सदस्य रहे है। वह राज्यसभा सदस्य रहने के साथ बसपा राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके है। पूर्चांचल के राजनीति में उनके परिवार को दलितों का बड़ा चेहरा माना जा रहा है। संगीता आजाद के पति अरिमर्दन आजाद लालगंज विधानसभा से बसपा विधायक रह चुके है। चर्चा यह है कि संगीता के साथ अरिमर्दन आजाद भी भाजपा में जा सकते है। संगीता आजाद की सास मीरा आजाद दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। संगीता आजाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित केन्द्रिय व प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं से मिल चुकी है और भाजपा की गुणगान कर रही है ऐसे में माना जा रहा है कि वह भाजपा की दामन थाम सकती है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)