Ballia : गोंड, खरवार जनजाति प्रमाण पत्र के लिये धरना प्रदर्शन बीसवें दिन भी रहा जारी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-16-at-3.59.05-PM.jpeg)
बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अनुसूचित जनजाति हेतु 1204 सीटें आरक्षित हैं। जिले के जनजाति गोंड-खरवार समुदाय के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर बलिया माडल तहसील पर आदिवासी गोंड़ऊ नृत्य, गोंडऊ बाजा, हुरूका के साथ धरना प्रदर्शन 16 जनवरी 2024 को बीसवें दिन भी जारी रहा। बलिया जिलाधिकारी ने गोंड, खरवार को जनजाति का प्रमाण पत्र तीन दिन में निस्तारित करने का निर्देश दिये हैं, जिसके क्रम में बलिया तहसील सहित जिले के अन्य तहसीलों से अब तक कुछ ही जनजाति प्रमाण पत्र जारी हुए हैं जबकि अभी भी हर तहसीलों में सैकड़ों आवेदन लम्बित पड़े हुये हैं। पुलिस भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी भी बीत गयी। तहसीलों से जाति प्रमाण पत्र जारी न होने के कारण हजारों गोंड, खरवार, नौजवान पुलिस भर्ती के आवेदन करने से वंचित हो गये।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-16-at-4.17.43-PM.jpeg)
जनजाति गोंड, खरवार समुदाय के छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार खिलवाड़ करने का काम कर रही है। आन्दोलनकारी गोंड, खरवार छात्र नौजवानों ने एक स्वर में कहा कि सबका जाति प्रमाण पत्र जारी होने तक आन्दोलन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरविन्द गोंडवाना, दादा छितेश्वर गोंड, हरिहर गोंड, कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रंजीत गोंड निहाल, इलाहाबाद विश्वविद्याल के छात्र नेता जितेंद्र कुमार धनराज, हरिंदर गोंड, जिउत गोंड, रघुनथ गोंड, गोपाल खरवार, शिवशंकर खरवार, चंद्रशेखर खरवार, भाकपा (माले) नेता का.लक्ष्मण यादव, सीपीएम नेता का .रामाकृष्ण यादव, सुरेश शाह, सूचित गोंड ने संबोधित किया। इस कड़ाके की ठंड में भी धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों गोंड, खरवार छात्र/नौजवान इस आस में डटे रहे कि उनका जाति प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा और वो भी पुलिस भर्ती हेतु आवेदन कर सकेंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)