Ballia : राज्यसभा सदस्य चुनाव 2024 : 27 फरवरी को होगा मतदान
नेता, अभिनेत्री और पूर्व आईएएस अधिकारी हैं चुनाव मैदान में
रोशन जायसवाल
राज्यसभा सदस्य चुनाव में भाजपा के आठ और सपा के तीन चेहरे चुनाव मैदान में हैं। राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा के कुल 8 उम्मीदवारों में नीरज जैन आगरा के पूर्व मेयर, आरपीएन सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व विधायक संगीता बलवंत, चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व सांसद, सुधांशु त्रिवेदी प्रवक्ता, साधना सिंह पूर्व विधायक, अमर पाल मौर्य प्रदेश महासचिव व संजय सेठ हैं। वहीं सपा से अमिताभ बच्चन की पत्नी फ़िल्म अभिनेत्री जया बच्चन, पूर्व आईएएस अधिकारी आलोक रंजन व रामजी लाल सुमन हैं।