Ballia : अतिक्रमण हटाओ अभियान की हुई शुरुआत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220529-WA0024.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220529-WA0024-1024x768.jpg)
सहतवार। स्थानीय नगर पंचायत के बहुचर्चित दुर्गा मंदिर चौक से पंच मंदिर तक एसडीएम बांसडीह व क्षेत्राधिकारी बांसडीह के आदेश पर स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत प्रशासन ने संयुक्त रुप से मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों में पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत प्रशासन को देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई व कुछ व्यापारी तो डर के मारे अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव द्वारा कहा गया कि जो भी शासन का आदेश होगा, उसको नगर पंचायत में अपनाया जाएगा। बताया कि अतिक्रमण हटाने में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। नगर को अतिक्रमण मुक्त करना ही लक्ष्य है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने स्थानीय व्यापारियों को चेताया कि दोबारा अपनी दुकान नगर पंचायत के सड़क व नाली के ऊपर चौकी, ठेला इत्यादि लगाया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह, बजरंगी सिंह, उदय भान सिंह, सुनील सिंह इत्यादि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पंचायत स्टाफ मौजूद रहा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)