Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : बोले बृजेश पाठक : मोदी सरकार आने के बाद दुनिया ने जानी भारत की वास्तविक ताकत


सुखपुरा इंटर कालेज में भाजपा का विजय संकल्प नामांकन सभा का आयोजन
बलिया।
सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा में बुधवार को आयोजित विजय संकल्प नामांकन सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि यह संघर्ष राम मंदिर बनाने वाले और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों तथा राम मंदिर को बेकार कहने वालों के बीच है। कहा कि आज जहां हम वन जिला वन प्रोडक्ट पर काम कर रहे हैं वहीं सपा ने अपने शासनकाल में वन जिला वन माफिया पैदा किया। 2004 से 2014 तक की यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे पैमाने तोड़ने का काम किया था। 2014 में जब आप लोगों ने नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपी तब दुनिया ने भारत की वास्तविक ताकत को समझा। उन्होंने भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं तो विपक्ष इसमें तरह-तरह का अड़ंगा पैदा करने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हम लोग भारत को महान राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो विपक्ष का एक ही एजेंडा है कि मोदी को किसी तरह रोकना है ताकि उनके परिवार की राजनीतिक व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। आज चारा, शराब और जमीन घोटालेबाज परेशान है। तीसरी बार मोदी की सरकार आएगी तो देश के लोगों की संपत्ति लूटने वाले जेल में होंगे। प्रदेश सरकार की ग्राम विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि हिंदू-मुसलमान और अगला-पिछला किये बिना आप तीसरी बार मोदी की सरकार बनाएं। सलेमपुर से लेकर देश तक हैट्रिक लगाने का कार्य करें। सभा को सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, राजधारी, विधायक हंसु राम, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, देवरिया जिला भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय यादव व संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

मोदी सरकार बनाने को निकाले प्रभातफेरी
प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीट जीतने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने हम लोगों को दी है और उसे हम लोगों को पूरा करना है। आप सभी इसके लिए संकल्प लें। उन्होंने भोजपुरी में लोगों से सीधा संवाद किया और कहा कि प्रभात फेरी निकाले और लोगों को तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहभागी बने।

चेयरमैन ने किया उपमुख्यमंत्री का स्वागत
नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बुधवार को दोपहर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी के जनपद आगमन पर नगरपंचायत कार्यालय परिसर स्वागत अभिनन्दन किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके नगरपंचायत चितबडागांव के सभासद व सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ में भाजपा वरिष्ठ नेता सुमन सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर प्रमुख बूथ प्रमुख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *