Ballia : सलेमपुर लोस क्षेत्र: जनसम्पर्क में निकले योगेश्वर के समर्थक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/h-6.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/h-6.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। सलेमपुर लोकसभा के विभिन्न इलाकों में योगेश्वर सिंह के समर्थक जनसम्पर्क में देखे जा रहे है। शहर व गांवों से लगायत चट्टी-चौराहों पर योगेश्वर सिंह के नाम का चर्चा कर रहे है। वहीं लोगों के दुख, दर्द में भी शामिल हो रहे है। क्षेत्र में क्या समस्या है इसका निस्तारण कैसे होगा इसको भी लेकर योजना तैयार कर रहे है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं योगेश्वर सिंह जनसम्पर्क में बढ़त बनाये हुए है। बहुत पहले से योगेश्वर सिंह सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के इलाकांे में जनता से जुड ़कर विश्वास स्थापित करते देखे जा रहे है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/k-6-1024x1006.jpg)
वहीं उनके समर्थक व उनके लिए काम कर रहे प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रकेश सिंह योगेश्वर सिंह के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। 16 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे है। इसी क्रम में विकास खण्ड पन्दह के ग्राम एकईल निवासी भरत वर्मा के पिता की आकस्मिक निधन की सूचना पर पहुंचे। उसके बाद विकास खण्ड सीयर के ग्र्राम फरसाटार निवासी त्रिमोहन मौर्या के माता के निधन की सूचना पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उसके बाद दूसरे दिन मनियर विकास खण्ड के पीलुई गांव में रामजी बाबा पूजन समारोह में शामिल हुए। श्री रामजी बाबा बड़ागांव मंदिर कमेटी की तरफ से पूजन समारोह सम्पन्न हुआ।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/i-7.jpg)
दिल्ली में बड़े नेताओं के बीच पहुंचे योगेश्वर
बलिया। सलेमपुर की राजनीति में योगेश्वर सिंह तेज रफ्तार से चल रहे है। जहां एक तरफ क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रहे है वहीं दिल्ली में बड़े नेताओं के बीच जाकर अपना सम्पर्क बनाये हुए है। वैसे योगेश्वर सिंह का दावा है कि वह किसी भी हाल में इस बार चुनाव मैदान में होंगे। अब देखना यह होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में योगेश्वर सिंह किस दल से चुनाव मैदान में होंगे।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/l-5-1024x1005.jpg)
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)