Ballia : सेनानी स्मारक पर माल्यार्पण कर सेनानियों को किया गया नमन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220819-WA0028_1.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220819-WA0028_1.jpg)
रेवती। बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर नगर के युवा समाजसेवी अमित पाण्डेय पप्पू के नेतृत्व में युवाओं ने नगर स्थित सेनानी स्मारक पर माला एवं पुष्पार्पण कर वीर सेनानियों को नमन किया। सेनानी स्मारक पर युवाओं ने सस्वर वन्देमातरम का उद्घोष किया। पप्पू पाण्डेय ने कहा कि आजादी के इतिहास में जनपद सहित रेवती का स्वर्णिम इतिहास रहा है। कहा कि आजादी की लड़ाई में जब साइमन कमीशन के विरोध में साइमन को जब काला झण्डा दिखाने की बात आई तो रेवती के रघुराईराम ने साइमन को काला झण्डा दिखाने का कार्य किया। 1857 के विद्रोह में जब अंग्रेज सैनिक वीरवर कुंवर सिंह का पीछा कर रहे थे, तब यहां के अज्ञात आजादी के दीवानों ने मुड़िकटवा (कुशहर) में 106 अंग्रेज सैनिकों को प्राणहीन करके अंग्रेजी हुकुमत की चूल्हें हिला दिया था। कहा कि क्षेत्र के सेनानियों ने नमक सत्याग्रह, विदेशी कपड़ों की होली जलाने से लेकर असहयोग आन्दोलन सहित आजादी के सभी आंदोलनों में अग्रणी पंक्ति में रहे। इस मौके पर रजनीकांत पाण्डेय, पवन पाण्डेय, नीरज साह, मनु सिंह, विशाल पाण्डेय, बड़े साह, गोलू सिंह, शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)