Ballia : श्रीराम सिंह के स्मृति दिवस पर जरूरतमंदों में सरिता व योगेश्वर ने बांटा कंबल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-36.jpg)
सहतवार के प्रमुख समाजसेवी, बुद्धिजीवी व नेताओं को किया गया सम्मानित
सहतवार (बलिया)। श्रीराम सिंह (नेताजी) सेवा संस्थान सहतवार में कार्यक्रम का आयोजन सभासद आनंद कुमार सिंह पिंटू की तरफ से सोमवार को किया गया। इसमें उपस्थित सहतवार के समाजसेवी, बुद्धिजीवियों और नेताओं को सम्मानित किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/2-11-1024x460.jpg)
इसके अलावा सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम करीब तीन घंटे तक चला। इस बीच चेयरमैन सरिता सिंह ने कहा कि समाज में आज भी ऐसे लोग है जिन्हें रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत हैं। मैं बधाई देना चाहतीं हूं
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/3-10-1024x460.jpg)
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/5-3-1024x460.jpg)
आयोजन समिति को जिन्होंने छोटा सा ही प्रयास किया लेकिन जरूरतमंदों के बीच एक-एक कंबल तो मिला। गरीबी तभी दूर होगी जब हम सब मिलकर उनकी मदद के लिये आगे आये और सरकार को भी इनके मदद के लिये आगे आना चाहिए। इस दौरान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश्वर सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। जो लोग अभाव में रहे वहीं इतिहास बनाये। आज ऐसे लोग हम लोगों के बीच में हैं जिन्हें हम सभी लागों को सहायता करने की जरूरत है। हम उनकी सहायता तो नहीं कर पा रहे है लेकिन जितना भी हो सकता है वह मदद के लिये खड़े है। इस भीषण ठंड में आज कंबल इसलिये दिये जा रहे है कि लोग ठंड में लोग अपने आप को बचा सके। उन्होंने कहा कि यदि मुझे सांसद बनने का मौका मिला तो मैं अपने निधि का पैसा विकास व जरूरतमंदों में खर्च करूंगा। इस अवसर पर सभासदों को भी सम्मानित किया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)