Ballia : एसडीएम व सीओ ने की पीस कमेटी की बैठक
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/27-ball-ph-21.jpg)
रतसर। स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में एसडीएम जुनैद अहमद व सीओ भूषण वर्मा की अध्यक्षता में बुद्धवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम जुनैद अहमद ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब की इस धरती पर भाई-चारा हमेशा से कायम रहा है। ईद और अक्षय तृतीया का पर्व भी आपसी सद्भाव से मनाने की अपील की। कहा कि शासन-प्रशासन के निर्देश का सख्ती से पालन किया जाएगा। सीओ भूषण वर्मा ने कहा कि धार्मिक स्थल पर ध्वनि विस्तारक यन्त्र की आवाज इतनी रहे कि परिसर से बाहर आवाज न जाए। इसका सभी लोग पालन सुनिश्चित करें। अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। इस दौरान एसओ श्रीधर पाण्डेय, चौकी ईंचार्ज गिरिजेश सिंह, कां. राकेश कुमार, नईम अख्तर, शाहिद, नौशाद, फैजी, शमशाद खान, हरिराम वर्मा, राजेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, मुन्ना सिंह, कन्हैया पाण्डेय, प्रताप सिंह, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)