Ballia : एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता ने सम्भाला पदभार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220822-WA0034.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220822-WA0034-512x1024.jpg)
बांसडीह। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बाँसडीह एसडीएम दीप शिखा सिंह को बाँसडीह से हटाकर राजेश गुप्ता को उपजिलाधिकारी बाँसडीह बनाया है। राजेश गुप्ता इसके पहले बिल्थरारोड तहसील में उपजिलाधिकारी का पद संभाल रहे थे, तो वहीं बांसडीह से स्थांतरित होकर दीप शिखा सिंह बिल्थरारोड पहुंच गईं। वहीं नवागत उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन की। मंशानुरूप जनहित कार्याें को प्राथमिकता पर होंगे। सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने व कार्याें एवं अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करने, किसी भी सूरत में जनहित के कार्यों में लापरवाही न करने की हिदायत दिया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220822-WA0038-1024x512.jpg)
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर निकल बाढ़ किस स्थिति का आकलन किया। क्षेत्र के चांदपुर, डाकबंगला, सुल्तानपुर इत्यादि गांवों का दौरा किया, जिसमें सुल्तानपुर में बाढ़ की स्थिति अच्छी नहीं दिखी। बाढ़ का पानी लगातार कटान करते हुए अपने आगोश में ले रहा था। वहीं उपजिलाधिकारी ने कटान रोकने के बाबत सम्बंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देशित किया। मौके पर तहसीलदार प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार अंजू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)