Ballia : सेल्फी प्वाइंट एवं हाईमास्क का हुआ उद्घाटन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230829-WA0041.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230829-WA0041-1024x458.jpg)
रसड़ा (बलिया)। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के माता लक्ष्मी देवी ने मंगलवार को महावीर अखाड़ा, हनुमान जी के मंदिर पर सेल्फी प्वाइंट एवं हाईमास्क का उद्घाटन मंत्रोच्चार के साथ किया। इस मौके पर उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल की मां आदर्श नगर पालिका परिषद के निर्विरोध सभासद रही लक्ष्मी देवी ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो रसड़ा की जनता ने नगर पालिका चुनाव में मेरे पुत्र को अपार सहयोग देकर विजयी बनाये है आज उसी क्रम में रसड़ा के वार्ड नंबर 17 में महावीर जी के मंदिर पर सेल्फी प्वाइंट एवं हाई मैक्स लाइट का जनता को समर्पित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अभी तो कुछ दिन हुए लेकिन आने वाले समय में रसड़ा आदर्श नगर पालिका के नाम से तो जाना जाता था लेकिन आदर्श के रूप में अभी कार्य नहीं हुआ था रसड़ा आदर्श नगर पालिका परिषद को एक ऐसा मॉडल नगर पालिका बनाया जाएगा जो उत्तर प्रदेश के एक अजूबे के रूप में जाना जाएगा। जनता इसी तरह सहयोग एवं समर्थन का मैं आकांक्षी हूं और जनता का सम्मान मेरे पुत्र द्वारा बराबर किया जाएगा विकास के साथ-साथ गरीब दबे कुचले के लिए जो राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास विधवा एवं वृद्धा पेंशन नहीं बन पाया है बहुत लोग राजनीति के शिकार हुए हैं और वंचित हुए हैं सभी के घर-घर जाकर कर्मचारियों द्वारा चिन्हित कर बनाया जाएगा जो उनके जीवन में श उजाला कर सके वही असली रसड़ा नगर की जीत और आम जनता की जीत होगी। इस मौके पर संजय जयसवाल, अजय जायसवाल, राजेंद्र जयसवाल,अभिनाश जायसवाल अशोक जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सरवन गुप्ता, बालचंद राजभर, सभासद देवंती देवी, शिवाजी सिंह, प्रदीप गुप्ता, खुर्शीद अहमद, दीपक गुप्ता, आंशु जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)