Ballia : वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान ने शान से फहराया तिरंगा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/17-ball-ph-13.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/17-ball-ph-13-461x1024.jpg)
बलिया। वरिष्ठ नागरिगक सेवा समिति निराला नगर गड़वार रोड स्थित कार्यालय पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर समिति के मुख्य सचेतक सूबेदार दूबे के द्वारा झण्डारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया एवं भारत माता की जय की नारे के साथ देश को आजादी दिलाने वाले सभी शहीदों को भी याद किया गया। तत्पश्चात आजादी के अमृत महोत्सव पर विचार गोष्ठी यिा गया, जिसमें समिति के महामंत्री सूरज समदर्शी ने कहा कि देश की अखण्डता, समृद्धि मान-सम्मान, सुरक्षा, एकता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया और आजादी दिलाने वाले उन सभी शहीदों को शत्-शत् नमन किया गया। अन्य वक्ताओं ने भी अमृत महोत्सव पर अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर अध्यक्ष अमावस राम यादव, मंत्री सूरज समदर्शी, महमूद आलम, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, सूबेदार दूबे, कोषाध्यक्ष रामनाथ पासवान, बबलू पाण्डेय, आरपी चौबे, कमलेश पाण्डेय, राजू पाण्डेय, संजय मेहता, नागेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, सत्यम पाण्डेय राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)