Ballia : विभिन्न मामलों में सात गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221026-WA0015.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221026-WA0015.jpg)
रेवती। स्थानीय पुलिस ने मारपीट, घरेलू तथा जमीनी विवाद के मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया। रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर दीघार निवासी प्रथम पक्ष के सत्येंद्र नाथ पांडेय पुत्र राम राज पांडेय तथा द्वितीय पक्ष के सत्य नारायण पांडेय पुत्र स्व0 जानकी पांडेय जमीनी विवाद में गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान न्यायालय कर दिया। पेड़ काटने के विवाद को लेकर रेवती पुलिस प्रथम पक्ष धीरेंद्र कुमार पुत्र राम यश वर्मा तथा दूसरे पक्ष के राजेंद्र प्रसाद पुत्र राम चरित्र वर्मा निवासीगण बघमरियां थाना रेवती को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221026-WA0016-768x1024.jpg)
आपसी गाली-गलौज तथा मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के शिव जी माली पुत्र स्व0 राम जी माली तथा दूसरे पक्ष के ददन माली पुत्र स्व0 फागू माली निवासीगण कस्बा रेवती वार्ड नंबर 5 तथा घरेलू विवाद के मामले में लालबाबू रजक निवासी रेवती वार्ड नं 5 को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)