Ballia : कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए किया मजबूर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/unnamed-file.jpg)
बैरिया (बलिया)। कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। बर्फीली पछुआ हवाओं की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से दिन में भी रात जैसी गलन का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को पूरा क्षेत्र कोहरे के चादर से ढका हुआ रहा। लोग ठिठुरते देखे गये। दिन चढ़ने के बावजूद मौसम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, तापमान मे गिरावट रहा। मौसम के जानकार लोगों का कहना है कि पश्चिमी पहाड़ों पर विक्षोभ के कारण इस तरह की स्थिति बनी हुई है। अभी ठंड और गलन का सिलसिला जारी रहेगा। क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था न होने व गरीबों में कंबल वितरण नहीं होने के कारण गरीब परेशान है। क्षेत्रिय लोगों ने जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। कहा है कि गरीबों को कंबल व अलाव की व्यवस्था करने के लिए मातहतों को निर्देश जारी करें। फिलहाल इस तरह की किसी भी कार्रवाई की सूचना नहीं है। तहसील प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)