Ballia : बलिया के शैलेन्द्र बने पूर्ति निरीक्षक
राजकुमार यादव
बलिया। लोअर पीसीएस में सफलता हासिल कर शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले का मान बढ़ाया। द्वाबा क्षेत्र ग्राम लक्ष्मण छपरा निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह का लोअर पीसीएस 2019 में चयन हुआ है। उन्हें पूर्ति निरीक्षक के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय गुरुजनों के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं परिजनों को दिया है। उनके पिता विजय शंकर सिंह किसान तथा माता गृहिणी है। शैलेंद्र कुमार सिंह की सफलता पर परिजनों समेत गांव में खुशी का माहौल है।