Ballia : शोतोकान कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ी आदर्श तिवारी ने जीता सोना
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/a-6.jpg)
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित
बलिया। एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित हुआ था। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बलिया के 26 सदस्यों में बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ी जूनियर वर्ग में आदर्श कुमार तिवारी -55 किलो भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/b-6-472x1024.jpg)
वहीं कैडेट बालिका वर्ग में श्रेया गुप्ता कों ब्रॉज मेडल प्राप्ति हुआ जूनियर वर्ग में करन सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मेडल नहीं जीत पाने का मलाल रह गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/c-3-668x1024.jpg)
आदर्श कुमार तिवारी के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 कुंवर अरुण सिंह, उपाध्यक्ष अजित पाण्डेय, अभिषेक सिंह गिलू, कृष्णा मोहन यादव, संयुक्त सचिव कमल यादव, सुमित पाठक, वारिश अली, अर्जुन पाण्डेय, तथा निक्की यादव आदि ने हार्दिक शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इसकी जानकारी एसोसिएशन के सचिव एल बी रावत ने दी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)