Ballia : 268 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का किया गया वितरण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240202-WA0046.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। श्री स्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय धर्मपुर काजीपुर के प्रांगण में महाविद्यालय के प्रबंधक दिनेश सिंह व प्रबंध समिति के अध्यक्ष भोला सिंह की मौजूदगी में बीए तृतीय वर्ष की 268 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। दिनेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्मार्टफोन का सार्थक उपयोग करने की सलाह दी। कहा कि स्मार्ट फोन से छात्र शिक्षा से जुड़ी चीज आसानी से ग्रहण कर सकते हैं। पूरा विश्व तकनीकी के क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा पढ़ने वाले बच्चों को स्मार्टफोन इसलिए वितरित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चे आपनी पढ़ाई कर सकें।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240202-WA0056-1024x457.jpg)
सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की भी जानकारी इस स्मार्टफोन के जरिए हासिल की जा सकती है। योगी सरकार स्मार्टफोन का उपहार सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दी जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि हर एक युवा समग्र रूप में सक्षम हों। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेश सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, कामेश्वर प्रसाद, नजरे आलम, अश्वनी कुमार सिंह, जितेंद्र पाल, सुनील राय, राजू प्रसाद, श्रीनिवास तिवारी सहित उपस्थित रहे। वहीं सफल वितरण कार्यक्रम संपन्न होने पर स्मार्टफोन टैबलेट प्रभारी आदित्य प्रताप सोनू ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)