Ballia : तस्कर को पांच साल कठोर कारावास की सुनाई सजा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/4-11.jpg)
अपर सत्र न्यायाधीश, एफटीसी कोर्ट ने सुनाई फैसला
बलिया। अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या (1) राहुल दूबे की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में सुनवाई करते हुए दोषी अभियुक्त को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और 15 हजार रूपये की धनराशि जुर्माना भी लगाई है। उल्लेखनीय है कि हल्दी थाने द्वारा दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 537/2017 में उसी थाने क्षेत्र के अगरौली (दोपही) गांव निवासी अभियुक्त बिजेंद्र दूबे पुत्र स्व. बालेश्वर दूबे को न्यायालय ने 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी पाकर उक्त सजा से दंडित की है। जुर्माने की धनराशि अदा न करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त तीन माह का सजा भुगतना होगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)