Ballia : खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG_20231223_151549-scaled.jpg)
रेवती (बलिया)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गोपाल जी महाविद्यालय रेवती के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग विजेता रही। लम्बी कूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं का प्रथम द्वितीय एवं तृतीय तीनों स्थान पर कब्जा रहा। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सोनम पाल प्रथम स्थान गुमगुन सिंह द्वितीय स्थान और खुशी उपाध्याय तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में 1500 मीटर में प्रियरंजन राजभर प्रथम स्थान प्राप्त किये। 100 मीटर में मन्नू साह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर गुरुशरण वर्मा अमित सिंह विकाश सिंह एवं देवेंद्र यादव शैलेश सिंह उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)