Ballia : सपा का तगड़ा उम्मीदवार तैयार, घोषणा का इंतजार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-14.jpeg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर और 72 बलिया से सपा का तगड़ा उम्मीदवार तैयार हैं बस घोषणा का इंतजार है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दोनों सीटों पर ऐसे उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगे जो भाजपा के उम्मीदवारों को सीधा टक्कर देते हुए आगे निकल जाए।
ऐसे में पार्टी के अंदरखानों में मंथन चल रहा है। वैसे तो इन दोनों सीटों से महत्वपूर्ण दावेदारों की संख्या करीब आधा दर्जन हैं। यह भी माना जा रहा है कि सपा दोनों सीटों को कांग्रेस को नहीं देंगी। यहां खुद अपने पार्टी से उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। अब देखना यह होगा कि बलिया और सलेमपुर से वह कौन तगड़ा उम्मीदवाद है जो अखिलेश की नजर में बेहतर है। वैसे सपा जातिगत आंकड़ों को भी ध्यान में रखकर चलेंगी। पिछले सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में सपा ने इस सीट को बसपा के गठबंधन की झोली में डाला था लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं बलिया लोकसभा क्षेत्र से सपा का उम्मीदवार मैदान में था। लेकिन सपा बसपा गठबंधन दोनों सीटें हार गयी। जबकि सपा 2007 उपचुनाव व 2009 लोकसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवार नीरज शेखर को चुनाव जीताकर देश के संसद में भेजा। 2004 से पहले कई बार पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के सामने उम्मीदवार न उतारकर समर्थन करती रहीं। पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी समाजवादी जनता पार्टी से चुनाव लड़ते रहे। उनके निधन के बाद 2007 में उपचुनाव हुआ और उनके छोटे पुत्र नीरज शेखर को सांसद की कुर्सी मिली। उसके बाद 2014 और 2019 में सपा भाजपा से चुनाव हारती रही। वहीं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में भी सपा का गढ़ माना जाता था। इस गढ़ में भी भाजपा का कमल 2014 और 2019 में खिलता रहा।
मार्च माह के शुरू में जारी हो सकती है सपा की दूसरी सूची
लखनऊ के एक सूत्र ने बताया कि मार्च माह के पहले सप्ताह में सपा अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती हैं जिसमें बलिया, गाजीपुर, घोसी, सलेमपुर, आजमगढ़ सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। 2019 के चुनाव में सपा को सफलता नहीं मिली जिसको लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव इस बार के लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी मंथन कर रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)