Ballia : जमुना राम मेमोरियल के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/h-1.jpeg)
चितबड़ागांव (बलिया)। क्षेत्र के जमुना राम मेमोरियल स्कूल मानपुर के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई के जारी परिणाम में 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपना लोहा मनवाया है। कक्षा दसवीं की रियांजलि सिंह 95 प्रतिशत प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं 12वीं के हर्षित मिश्रा ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे। शैक्षणिक रिजल्ट का सबसे मुख्य आकर्षण हर्षित मिश्रा द्वारा अंग्रेजी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करना रहा, जो की हिंदी भाषी क्षेत्र के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि कहीं जा सकती है। वहीं पर श्वेता सिंह द्वारा रसायन विज्ञान में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने मेधा को साबित किया। कक्षा 12वीं के मैथ ग्रुप के शुभम तिवारी, श्वेता सिंह एवं शाकिब अहमद ने 85 प्रतिशत से अधिक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं बायो ग्रुप की निशा एवं कृति ने क्रमशः 86 एवं 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा को साबित किया। कक्षा दसवीं की अंशिका सिंह एवं साक्षी गुप्ता ने क्रमशः 92 और 90 प्रतिशत, आकांक्षा गुप्ता ने 91.4 प्रतिशत, राहुल पांडे 91.2 एवं सृष्टि पांडे ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वाणिज्य ग्रुप की निधि यादव ने 87.6 प्रतिशत अंक पाकर अपने ग्रुप में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अबरी बघेल द्वारा बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की गई।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)