Ballia :सनबीम स्कूल को मिला ब्रेनफीड स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-5.jpeg)
बलिया। सनबीम स्कूल को ब्रेनफीड स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। विद्यालय की ओर से यह पुरस्कार विद्यालय प्रशासक संतोष कुमार चतुर्वेदी ने ग्रहण किया। ब्रेनफीड द्वारा यह पुरस्कार भारत में शीर्ष 100 स्कूलों को शिक्षण और सीखने के पैटर्न में विकसित प्रवृत्तियों में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दिया जाता, जिससे एक नए युग की शिक्षा का निर्माण होता है। ब्रेनफीड का उद्देश्य उन सभी हितकारकों को एक साथ लाना है जो इस परिवर्तन में योगदान देने में एक अनूठी भूमिका निभा रहे हैं, जिससे एक नए युग की शिक्षा का निर्माण हो रहा है। पुरस्कर प्राप्ति को घोषणा सुनकर समस्त विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, सचिव अरूण कुमार सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए उन्हें बधाई ज्ञापित की। विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो हर कार्य को संभव किया जा सकता है। विद्यालय सदैव ही यह प्रयत्न करता रहता है कि विद्यार्थियों को हर दिशा में सफल होने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। इसके लिए हम अपने शिक्षकों को भी समय समय पर हर आवश्यक और आधुनिक तकनीकों को सीखने के लिए प्रशिक्षित करते रहते हैं।
प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने कहा कि कोई भी सफलता अकेले नहीं प्राप्त की जा सकती है। कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है सभी को एक साथ संगठित होकर कार्य करने की और यह सफलता किसी एक की नहीं अपितु संपूर्ण विद्यालय की सफलता है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)