Ballia : स्वामी विवेकानंद की मनायी गयी 161वीं जयंती
![ballia aaj kal new logo](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/ballia-aaj-kal-new-logo.webp)
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। सपा के जिला उपाध्यक्ष, प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ’’कान्हजी’’ ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का कण-कण देश को समर्पित कर दिया। हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती ’’राष्ट्रीय युवा दिवस’’ के रूप में मनाई जाती है। स्वामी विवेकानंद जी समाज सुधारक के और समाज सेवक होने के साथ ही आध्यात्मिक गुरु भी थे, जिन्होंने देश-दुनिया को कर्म का धर्म व अध्यात्म का पाठ पढ़ाया। उनके द्वारा दिए संदेश और उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि विवेकानन्द जी ने अनवरत कर्म करने का जो संदेश दिया है उसे अपनाने पर सफलता निश्चित हैं। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ’’कन्हजी’’, संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर पासवान, रविन्द्र नाथ यादव, जयप्रकाश यादव मुन्ना, अजय यादव, जलालुदीन जेडी, सामू ठाकुर, राकेश यादव, धनजी यादव, देवी दत्त यादव, सुधीर सिंह, राजेश यादव, सर्वजीत यादव, अनिल यादव, सुभाष यादव आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)