Ballia : बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम की मनायी गयी जयंती
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/15-bal-ph-16.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरा रोड (बलिया)। जिला पंचायत डाक बंगला के सभागार में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोलाराम ने कहा कि मान्यवर साहब ने अपने जीवन में कभी स्थिति से समझौता नहीं किये सर्व समाज के हक अधिकार के लिए लड़ते रहे। बहुजन समाज पार्टी की सरकार सभी को सम्मान मिला। कार्यक्रम के आयोजन लोकसभा सलेमपुर के भावी प्रत्याशी जनार्दन सिंह यादव ने कहा कि आज समय आ गया है कि बहन कुमारी मायावती जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ना है भाजपा सरकार से देश की जनता उब चुकी है बहन जी के शासनकाल को सभी ने देखा है बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सेहरा ने गठबंधन के सवाल पर कहां की इसका फैसला बहन जी को करना है। उपस्थित सभी लोगों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किये उपस्थित रहे जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान राम जिला पंचायत सदस्य हरेराम यादव संतोष कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेल्थरा बाजार जीशान अहमद, भीम एडवोकेट दीपक कुमार, विपिन राव, विक्रम प्रसाद मौर्य, जयश्री दुर्गेश अंबेडकर आदि बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सहारा ने किया एवं संचालन गंगा कन्नौजिया ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)