Ballia : द होराइजन स्कूल के बच्चों ने कराटा प्रतियोगिता में जीते पांच मेडल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/1-74.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/1-74-1024x768.jpg)
बलिया। बिगत दिनों वाराणसी में आमंत्रण सिक्कोकाई इंटरनेशनल कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी जिले के संत अतुलनंद स्कूल कोइराजपुर वाराणसी में किया गया था जिसमे द होराइजन स्कूल गड़वार बलिया के छात्रों ने प्रतिभाग किया और आपने आयु भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड दो सिल्वर एक ब्रांज मेडल जीता। इस तरह बच्चों ने कुल पांच मेडल हासिल किया। मेडल जितने वालों में 11 से 12 वर्ष में विश्वदीप जायसवाल गोल्ड, रितुराज सिंह गोल्ड, सुदीप अधिकारी सिल्वर मेडल, 12 से 13 वर्ष रामकृष्ण सिंह सिल्वर मेडल, वही अमृत प्रभात रंजन कों ब्रांज मेडल से संतोष करना पड़ा। विजेता खिलाड़ियों कों विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मैनेजर मनोज सिंह ने विजेता खिलाड़ियों कों उनके उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के कराटे कोच एलबी रावत की प्रशंसा की। इस मौके पर कृष्णमोहन यादव, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, मीनू सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, अभय गुप्ता, बुशरा जुबिन, आदि, शिक्षक मौजूद रहें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)