Ballia : धूमधाम से निकाला गया पूजित अक्षत कलश की शोभायात्रा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231231-WA0018.jpg)
बांसडीह (बलिया)। विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम मंदिर पूजित अक्षत कलश की शोभायात्रा स्थानीय कस्बे में रविवार को बड़े ही धूम-धाम से गाजे-बाजें के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र के हालपुर मन्दिर के पुजारी ने पूजन कर किया। शोभा यात्रा जूनियर हाई स्कूल से प्रारंभ होकर बड़ी बाजार, नई पानी टंकी, इलाहाबाद बैंक, सप्त ऋषि द्वारा होते हुए बांसडीह कचहरी स्थित संघ कार्यालय पहुंचकर समापन हुआ। शोभा यात्रा में जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण गुंजमान हो उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय मंदिरो के पुजारी क्षेत्र के साधू संत, महिलाएं बच्चे युवा बुजुर्ग बड़े उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG_20231231_131252-1024x460.jpg)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाहक संजय शुक्ला ने कहा कि 500 वर्षों बाद समग्र हिंदू समाज का गौरव अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के रूप में पुनः स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी मंदिरों और घरों में भजन कीर्तन का आयोजन करें। शोभा यात्रा में रथ पर सवार प्रभु श्रीराम माता सीता लक्ष्मण के स्वरूप बच्चों की झांकी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा का श्री राम भक्तों द्वारा कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान अभिजीत तिवारी, शशिकांत सिंह, रंजना सिंह, सौरभ सिंह, रामराज तिवारी, पंकज तिवारी, गोपाल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, श्रीप्रकाश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
15 दिवसीय कार्यालय का उद्घाटन
राम मंदिर पूजित अक्षत कलश की शोभायात्रा के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पर पूजित अक्षत वितरण हेतु 15 दिवसीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के बाद 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत और निमंत्रण भक्तों में बांटे जाएंगे। इस दौरान बांसडीह विकासखंड के कुल 58 गांव के 12 हजार परिवार को निमंत्रण दिया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)