Ballia : सातवे चरण का मतदान शांति पूर्ण ढंग से हुआ संपन्न
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240601_112830-1-scaled.jpg)
बांसडीह (बलिया)। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवे चरण का मतदान शनिवार को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सातवे चरण में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर अपने वोट को डालने के लिए लंबी लाइन में लगने लगे। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा मतदाताओं का उत्साह मतदान के प्रति कम होने लगा। दोपहर 12 बजे तक बूथों से गर्मी और उमस के कारण बूथ खाली दिखने लगे। करीब 12 बजे जूनियर हाई स्कूल पर बने मतदान केंद्र पर पहुंचे डीएम और एस पी ने मतदान केंद्र का जायजा लिया और संबंधित पीठासीन अधिकारी से मतदान इत्यादि के बारे में जानकारी लिया। गर्मी और उमस से परेशान मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गयी थी। प्रा0 वि0 बांसडीह नं0 एक पर बने बूथ संख्या 202 पर धीमी गति से मतदान को लेकर मतदाताओं ने मतदान कर्मियांे पर लापरवाही बताया। दोपहर बाद में शाम तीन बजे के बाद पुनः मतदाता अपने-अपने बूथों पर मतदान के लिए घर से निकलने लगे। सुबह जैसे मतदान प्रारंभ हुआ कई मतदाताओं ने अपने नाम की पर्ची नहीं देने का आरोप लगाते हुए संबंधित बीएलओ के खिलाफ नारेबाजी किया। वहीं कई मतदाताओं ने अपने नाम को वोटर लिस्ट से नाम काटने का भी आरोप लगाया। देर शाम मतदान करने पहुंचे कई मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम होने के बाद भी मात्र पर्ची नहीं होने से मतदान नहीं हो सका। लोकतंत्र के पर्व पर प्रमुख रूप से बांसडीह विधायक केतकी सिंह, बांसडीह चेयरमैन सुनील कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह, समाजसेवी राकेश मिश्रा सहित अन्य लोगांे मतदान किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)