Ballia : जय श्रीराम के नारों के बीच पूरा क्षेत्र हुआ राममय, घर घर में बज रहा रामधुन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-33.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। कड़ाके के ठंड के बीच इस समय गांव गांव सुबह से ही जय श्रीराम के नारों से जहां पूरा क्षेत्र गूंज रहा है। जिससे पूरा क्षेत्र इस समय राममय हो गया है। वही सुबह से दर्जनों रामभक्तो ने स्थानीय चट्टी व गांव में पूजीत अक्षत व आमंत्रण पत्र वितरण कर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही उस दीपक जलाने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शंकरदानी के नेतृत्व में घर घर जनसंपर्क महाअभियान के तहत लोगों में अक्षत व आमंत्रण पत्र वितरित करते हुए 22 जनवरी को हर घर में पूजन करने के साथ ही दीप जलाकर दिपावली मनाने की लोगो से अपील की। रामभक्त राम धुन के बीच जय श्रीराम के नारे लगाते हुए इस समय घर घर घूम रहे है। इस मौके पर अशोक सिंह, निर्भय उपाध्याय, गुड्डु यादव, शिवनाथ, कृष्णनंद चौबे, डॉ सुबेलाल, शुभम सिंह आदि रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)