Ballia : खिड़की तोड़कर चोरों ने उड़ाये कम्प्यूटर व किमती सामान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/11-ball-ph-18.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। थाना कोतवाली बांसडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौली गांव में शुक्रवार की रात्रि चोरांे ने पंचायत भवन का खिड़की तोड़कर उसमें रखा इनवर्टर, एक सेट कम्प्यूटर, सीसी टीबी, मशीन, दो कैमरा व मशीन सहित अन्य समान चोरांे ने चुरा लिया। इस बात की जानकारी शनिवार को प्रातः में जब ग्राम प्रधान चंदन कार्यालय में पहुँचे तो पंचायत भवन के खिड़की टूटा देख हैरान हो गये तथा आनन-फानन में कमरे के अंदर जाकर देखा तो सारा समान गायब था। तब इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी। चोरी की इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)